फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nirjala ekadashi in mathura

आराध्य का ध्यान कर दिया दान

Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi in mathura
निर्जला एकादशी - फोटो : अमर उजाला
तप और दान के पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (निर्जला एकादशी) पर गुरुवार को मंदिरों में आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ उमड़ी। यमुना में स्नान कर भक्तों ने आराध्य का ध्यान कर दान दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यमुना में स्नान करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यमुना महारानी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


यहां द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद गरीब, असहाय लोगों को दान दिया गया। उनको खरबूजा, पंखा, कूलर, सुराही दान की गई। निर्जला एकादशी पर शहर के सभी मंदिरों में विशेष दर्शनों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्बत की प्याऊ लगाकर पुण्य कमाया
निर्जला एकादशी पर शहर में जगह-जगह शर्बत और शीतल जल की प्याऊ लगाई गई। गरमी से परेशान लोगों ने शर्बत का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed