{"_id":"584edcb74f1c1b6a6f649c62","slug":"nine-injured-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसों में नौ घायल, दो ही हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसों में नौ घायल, दो ही हालत गंभीर
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
हादसों में नौ घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर जाते समय वैगनआर कार (डीएल 2 सीएपी 3743) थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 81 के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके चपेट में एक कार और आ गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
वैगनआर कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद कलाबाजी खाते हुए आगरा की ओर से आ रही हुंडई आई 10 कार (डीएल 7 सीएल 3604) टकराई और पटल गई। हादसे में वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दिनेश कुमार निवासी घरोली एक्सटेंशन ब्लॉक बी राजवीर कालोनी दिल्ली और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हुंडई आई-10 कार में सवार कृष्णकांत द्विवेदी, उनकी पत्नी किरण द्विवेदी और बेटियां प्रिया, श्रेया निवासी उरई जालौन भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा। दिनेश और उनके साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक अन्य हादसे में एक्सप्रेसवे पर रविवार रात दिल्ली से आगरा की ओर आते समय एक कार (डीएल 1 सीबी 0642) सियार से टकराकर पलट गई। माइलस्टोन 110 पर हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में धर्मसिंह निवासी संगम विहार दिल्ली, सूरज कुमार निवासी दिल्ली और रवि कुमार निवासी दौसा राजस्थान हैं। एक्सप्रेसवे पर जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां कटीले तारों की बेरिकेडिंग जगह-जगह टूट गई है। इसके कारण जंगली जानवर रोड पर आ जाते हैं और हादसे का कारण बनते हैं।