{"_id":"68f2ad17de8ac0ea3f02fcac","slug":"nima-bridges-ayurveda-and-integrative-medicine-mathura-news-c-369-1-mt11002-137620-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नीमा आयुर्वेद और एकीकृत चिकित्सा के बीच बना सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नीमा आयुर्वेद और एकीकृत चिकित्सा के बीच बना सेतु
विज्ञापन
नीमा के कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, नीमा अध्यक्ष डॉ. अखिलेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने शुक्रवार को डेंपियर नगर स्थित निजी होटल में भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई। इस दौरान चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने भगवान धन्वंतरि का पूजन करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की आत्मा है। प्राचीन काल से लेकर आज तक इस विद्या ने लोगों के उपचार के साथ उनकी जीवनशैली को सुधारने का मार्ग भी दिखाया है। नीमा आयुर्वेद और एकीकृत चिकित्सा के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वृंदावन के प्रचारक कुश अवतार ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में निहित विज्ञान और संस्कार दोनों मिलकर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए नीमा अध्यक्ष डॉ. अखिलेश अग्रवाल ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. अपूर्व रावत ने कहा कि चिकित्सकों का ध्येय केवल उपचार नहीं बल्कि जनकल्याण है। डॉ. मारुति गौतम को विशिष्ट जनसेवा सम्मान, डॉ. योगेश और डॉ. कुलदीप को आयुर्वेद की अग्निकर्म विधा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. जीके सिंह, डॉ. अनीता गोस्वामी, अनिल कुमार सोलंकी, डॉ. तपस्या शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।