फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nihal farmer system from landless

धरती से निहाल किसान व्यवस्था से बेहाल

Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nihal farmer system from landless
किसान बारिश के पानी का सदुपयोग करें: डीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मथुरा। मंडी में किसानों की फसल बेभाव बिक रही है। उनको समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य तीन गुना करने के बाद किसानों को आस बंधी थी कि उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
जिले की कृषि उत्पादन मंडी समिति, उप मंडियों में अफसरों की देखरेख में ही किसानाें के गेहूं की नीलामी सरकार के घोषित समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विटंल से काफी कम पर हो रही है। किसान राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह ने बताया कि खरीद केंद्रों पर ठोकरें खाने के बाद शनिवार को उन्होंने अपनी फसल मंडी में 1530 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में ही बेच दी। ऐसे एक दो नहीं प्रतिदिन सैंकड़ों किसान इस भाव में अपनी फेसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


.................................
24 दिन में सिर्फ 8 प्रतिशत खरीद

मथुरा, (ब्यूरो)। मथुरा में सरकार के घोषित समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिये 79 क्रय केंद्र खोले गये है। इन क्रय केंद्रों पर खरीद का लक्ष्य 1.44 लाख मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 11 हजार 976 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी है। डिप्टी आरएमओ रामबख्श ने बताया खरीद कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस बार खरीद न होने की शिकायतें कम ही आ रही है। लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
क्रय केंद्रों पर खरीद का हाल...

खरीद एजेंसी          क्रय केंद्र           लक्ष्य            अब तक खरीद
खाद्य एवं रसद        04               30 हजार         1594
पीसीएफ                65              55 हजार          9286
यूपीसीयू                07              42 हजार          363
यूपी स्टेट एग्रो          02               07 हजार          531

एफसीआई             01               10 हजार          202

(लक्ष्य और खरीद मीट्रिक टन में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed