{"_id":"58fcefd64f1c1b974f8b4778","slug":"nihal-farmer-system-from-landless","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती से निहाल किसान व्यवस्था से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती से निहाल किसान व्यवस्था से बेहाल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
किसान बारिश के पानी का सदुपयोग करें: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। मंडी में किसानों की फसल बेभाव बिक रही है। उनको समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य तीन गुना करने के बाद किसानों को आस बंधी थी कि उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
जिले की कृषि उत्पादन मंडी समिति, उप मंडियों में अफसरों की देखरेख में ही किसानाें के गेहूं की नीलामी सरकार के घोषित समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विटंल से काफी कम पर हो रही है। किसान राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह ने बताया कि खरीद केंद्रों पर ठोकरें खाने के बाद शनिवार को उन्होंने अपनी फसल मंडी में 1530 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में ही बेच दी। ऐसे एक दो नहीं प्रतिदिन सैंकड़ों किसान इस भाव में अपनी फेसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
.................................
24 दिन में सिर्फ 8 प्रतिशत खरीद
मथुरा, (ब्यूरो)। मथुरा में सरकार के घोषित समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिये 79 क्रय केंद्र खोले गये है। इन क्रय केंद्रों पर खरीद का लक्ष्य 1.44 लाख मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 11 हजार 976 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी है। डिप्टी आरएमओ रामबख्श ने बताया खरीद कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस बार खरीद न होने की शिकायतें कम ही आ रही है। लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
..................
क्रय केंद्रों पर खरीद का हाल...
खरीद एजेंसी क्रय केंद्र लक्ष्य अब तक खरीद
खाद्य एवं रसद 04 30 हजार 1594
पीसीएफ 65 55 हजार 9286
यूपीसीयू 07 42 हजार 363
यूपी स्टेट एग्रो 02 07 हजार 531
एफसीआई 01 10 हजार 202
(लक्ष्य और खरीद मीट्रिक टन में)