फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nigam will develop park in colony

कॉलोनियों की खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करेगा निगम

Fri, 27 Sep 2019 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
nigam will develop park in colony
मथुरा। नगर निगम कॉलोनियों में खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करेगा। इसके लिए निगम कर्मचारियों द्वारा खाली पड़ी जमीनों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। महानगर में कॉलोनियों में निगम की बहुत सी भूमियों पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई स्थानों पर पशुओं को बांधा जाता है तो कई स्थानों पर गंदगी और गोबर भी डाला जाता है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने इस प्रकार की जमीनों को चिंन्हित करने के लिए अलग से टीम गठित की है। इस टीम द्वारा कॉलोनियों में ऐसी जमीनों की जानकारी दी जाएगी। निगम द्वारा इस प्रकार की संपत्तियों पर छोटे-छोटे पार्क या ग्रीन बेल्ट विकसित करने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा चार दिन पूर्व गली ठेकनार नौल मेें भी प्राइमरी स्कूल से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटवा कर पार्क बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह महानगर में अन्य स्थानों पर भी ऐसी जमीनों पर जिन पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है पार्क विकसित कराएंगे।
विज्ञापन

केआर कॉलेज से सटी जमीन की नहीं हो सकी नाप
एक तरफ निगम अधिकारी कॉलोनियों की जमीनों पर पार्क विकसित कर रहे हैं तो दूसरी ओर निगम द्वारा करोड़ों की संपत्ति की अभी तक नाप भी नहीं कराई है। निगम की यह जमीन केआर इंटर कॉलेज के मैदान में है। यहां पर कुछ लोगों ने निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया है। निगम अधिकारियों द्वारा शिकायतों के बाद भी इस जमीन की नाप तक नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed