{"_id":"5d375abb8ebc3e6cef2b1e4c","slug":"nigam-clean-encroachment-with-campaign-mathura-news-agr397420758","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने जेसीबी से साफ कराए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने जेसीबी से साफ कराए रास्ते
विज्ञापन
मथुरा। नगर में चलाए गए अभियान के अंतर्गत अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठा. बांकेबिहारी मंदिर की 22 गलियों सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्गों के पक्के निर्माण व खोखे को जेसीवी से ध्वस्त किया गया।
मंगलवार दोपहर को सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल के निर्देशन निगम कर्मचारियों ने जेसीबी से मालीपाड़ा में मार्ग पर हो रहे पक्के निर्माण व खोखे को ध्वस्त किया। टीम ने मदनमोहन घेरा, रमणरेती मार्ग व फोगला आश्रम तक मार्ग के दोनों ओर रखे खोखो, बेंच, टिनशेड हटाए गए।
अभियान के दौरान सीओ सदर रमेश तिवारी के साथ कई थानों का पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद थे। तीन घंटे देरी से बगैर मजिस्ट्रेट के अभियान चला। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर की सभी 22 गलियों व नगर में प्रमुख मार्गों पर जहां भी अतिक्रमण व अवैध कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन
वह सभी हटाए जाने का कार्य शुरू हो गया है।अभियान निरंतर चलेगा। अभियान में जेई निर्माण वीएन बनर्जी, कर निरीक्षक श्रीगोपाल वशिष्ठ, दिनेश गौतम, सफाई निरीक्षक सुभाषचंद्र उपस्थित थे।