{"_id":"5dde87038ebc3e54ca641f3f","slug":"nigam-babu-abusing-with-lady-sweeper-mathura-news-agr417269495","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के बाबू ने महिला सफाईकर्मी को दिया ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के बाबू ने महिला सफाईकर्मी को दिया ऑफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम के बाबू ने अपने ही कार्यालय की महिला सफाईकर्मी के सामने प्रेमिका बनने का ऑफर दिया। महिला सफाईकर्मी इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की है। इन दिनों यह प्रकरण नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी ऑफिस में काम करती है। महिला सफाई कर्मचारी द्वारा नगर आयुक्त से की गई शिकायत के अनुसार 16 नवंबर को जब वह अपने ही विभाग के बाबू के पास फाइल लेकर गई तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए उसे प्रेमिका बनने का ऑफर कर दिया। बाबू ने और भी कई बातें महिला सफाईकर्मी से कह डालीं। इसका महिला सफाईकर्मी ने विरोध किया।
उक्त बाबू की शिकायत महिला सफाईकर्मी ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत करते हुए एसएसपी और प्रमुख सचिव को भी शिकायत की प्रति भेजी है। उक्त महिला सफाईकर्मी का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो बाबू ने उसे स्थानांतरण कराने की धमकी दी। जानकारी रहे कि नगर निगम में इस प्रकार की शिकायत पहले भी आती रहीं हैं जिन पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया था। यहां तक कि कार्यालय के सरकारी समय के बाद भी कुछ लोग निगम में जमे रहते हैं। जिसका नगर आयुक्त ने भी कई दफा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
बाबू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं । इसकी जांच कराई जाएगी तथा संबंधित बाबू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- रविन्द्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त