{"_id":"674770098e9ef7bf780f30c4","slug":"nia-raids-kosi-in-search-of-terrorists-mathura-news-c-369-1-mt11002-121323-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एनआईए ने आतंकियों की तलाश में कोसी में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एनआईए ने आतंकियों की तलाश में कोसी में दी दबिश
विज्ञापन
मथुरा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार को दविंदर बंबीहा और कनाडा में पकड़े गए खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के ठिकानों पर मथुरा के कोसी थाना क्षेत्र में दबिश दी। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) भी उनके साथ रही। टीम को मथुरा से कोई आतंकी तो हाथ नहीं लगा, लेकिन टीम ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। टीम को पूरा शक है मथुरा में इसकी गहरी जड़ें हैं।
एनआईए के साथ पंजाब एजीटीएफ भी दविंदर बंबीहा के गुर्गों को खोजने में जुटी है। एजीटीएफ ने बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को तो दबोच लिया है, लेकिन उसके नेटवर्क को खंगालने में टीम जुटी है। यही कारण है कि बुधवार को टीम ने कोसीकलां क्षेत्र में दबिश दी। एनआईए की जांच के मुताबिक डल्ला के तीन सहयोगी हैं। ये तीनों सहयोगी देश में बड़ा आतंकी गिराेह चला रहे हैं। अर्श खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का आतंकी है।
इसी नेटवर्क को तलाशने के लिए एनआईए टीम ने कोसी में छापा मारा। माना जा रहा है कि यहां कई महत्वपूर्ण जानकारी टीम के हाथ लगी है। हालांकि जिसकी तलाश में टीम आई थी। वह टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। टीम मथुरा में अन्य कई जगह निगाह बनाए है और जल्द ही कई स्थानों पर छापा मारा जा सकता है।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एनआईए की टीम जांच के लिए मथुरा आई थी। टीम जिस मामले की जांच में आई थी उसका आरोपी टीम को नहीं मिल पाया है।