{"_id":"535508e669ee2c935976347ad7ec87c8","slug":"nhrc-noticed-dm-mathura-in-tonta-muder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हाईवे पर गैंगवार’ में डीएम से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हाईवे पर गैंगवार’ में डीएम से जवाब तलब
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोेग ने हाईवे पर हुए गैंगवार में बदमाश राजेश टोंटा की हत्या को लेकर डीएम मथुरा से जवाब तलब किया है। इसमें आयोग ने टोंटा के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सहित इस प्रकरण से जुडे़ अन्य साक्ष्य मांगे हैं।
ब्रजेश मावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश टोंटा की हत्या 17 जनवरी की रात में फरह के निकट हुए गैंगवार में हो गई थी। टोंटा इस दिन जिला जेल में हुए गैंगवार में अन्य कैदियों के साथ घायल हुआ था। इसमें कैदी अक्षय सोलंकी की जेल में ही मौत हो गई थी।
घायल टाेंटा को मथुरा जिला अस्पताल से उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था। रास्ते में ही ब्रजेश मावी गैंग ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पुलिस अभिरक्षा में टोंटा की हत्या कर दी। कुख्यात राजेश टोंटा की पत्नी कनक शर्मा ने पति की हत्या को पुलिस का षड़यंत्र बताया है। इसकी शिकायत शासन स्तर पर करने के साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी की गई।
विज्ञापन
इस पर आयोग ने डीएम मथुरा से जवाब तलब किया है। इसमें इस गैंगवार से जुड़े तथ्य और जांच रिपोर्ट सहित अन्य तथ्य मांगे हैं। डीएम राजेश कुमार ने एसएसपी, जेल अधीक्षक, मजिस्ट्रेट जांच प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था को इस संदर्भ में संबंधित तथ्य उपलब्ध कराने को कहा है। जिसमें टोंटा की पीएम रिपोर्ट, घटनाक्रम के दौरान एलआईओ रिपोर्ट भी एकत्रित की जा रही है।
बयान देने नहीं पहुंचा कोई
राजेश टोंटा हत्याकांड की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे एडीएम कानून व्यवस्था ने 20 फरवरी को आम लोगों को बयान देने के लिए आमंत्रित किया था। अब तक किसी भी व्यक्ति ने मामले में बयान दर्ज नहीं कराए हैं।