फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NGT imposed fine of 50,000 on The government

एनजीटी ने सरकार पर लगाया 50,000 का हर्जाना

Fri, 03 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
NGT imposed fine of 50,000 on The government
NGT
कमिश्नर के जवाब और डीएम की पेशी के बाद भी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को लेकर एनजीटी ने राज्य सरकार पर 50,000 रुपये का हर्जाना लगा दिया है। राज्य सरकार को यह राशि गिरिराज महाराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान को हर्जाने के तौर पर देनी होगी। इससे अफसरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


21 फरवरी को सुनवाई के दौरान डीएम नितिन बंसल के जवाब से एनजीटी संतुष्ट नहीं हुई है। एनजीटी ने निर्धारित 17 बिंदुओं पर कार्रवाई पूर्ण करने का शपथ पत्र मांगा है। अब तक की प्रगति से नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार पर 50,000 रुपये का हर्जाना लगा दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 मार्च को होनी है।
विज्ञापन


इसकी तैयारी के लिए 21 फरवरी के आदेश का इंतजार कर रहे अफसरों ने अब शासन को यथा स्थिति से अवगत करा दिया है। परिक्रमा मार्ग से जुडे़ 17 बिंदुओं पर आठ विभागों को काम करना है। इसके लिए संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को एनजीटी के आदेश से अवगत कराते हुए उसके क्रियान्वयन की अपील की गई है। अगली सुनवाई में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को एनजीटी में शपथ पत्र भी दाखिल करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed