फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Newly married women will celebrate Teej festival with sixteen adornments.

Mathura News: सोलह शृंगार कर मनाएंगी नवविवाहिता तीजोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Newly married women will celebrate Teej festival with sixteen adornments.
मथुरा। शहर के एक ब्यूटी पार्लर पर तीज के लिए तैयार होती महिला।  - फोटो : mathura
मथुरा। सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर नवविवाहिताओं और महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज के लिए महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए खरीदारी की और मेहंदी भी लगवाई है। शहर के ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने के लिए अपना नंबर आने के लिए इंतजार कर रही हैं। प्रत्येक ब्यूटी पार्लर पर 20 से अधिक महिलाएं तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन

करिश्मा मेकओवर की संचालक नेहा कटारिया ने बताया कि रविवार को तीज पर सखियों संग झूला झूलने को भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। शनिवार को उनके यहां पर काफी महिलाएं मेकअप कराने के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नवविवाहिता इस बार तैयार होने के लिए आ रही हैं। सभी अलग-अलग मेकअप करा रही हैं। उधर, शहर के बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई, जिन्होंने चूड़ियां सौंदर्य प्रसाधन, सूट, जेवरात, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार नजर आए। अंजली ब्यूटी पार्लर की संचालिका अंजलि चौधरी ने बताया कि रविवार को तीज है, इसके 25 से 30 महिलाएं मेहंदी के लिए आ रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं अलग-अलग प्रकार की डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। सबसे ज्यादा फूल, पत्तियां और जाली पैटर्न की डिजाइन उनको पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed