फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Newly appointed ADG SK Bhagat offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan

Mathura: वृंदावन पहुंचे नवागत एडीजी एसके भगत, बांकेबिहारी के किए दर्शन; सुरक्षा व्यवस्थाओं का जाना हाल

Sat, 23 May 2026 04:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 04:42 PM IST
सार

आगरा जोन के नवागत एडीजी एसके भगत शनिवार को मथुरा पहुंचे। वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

विज्ञापन
Newly appointed ADG SK Bhagat offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते एडीजी एसके भगत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवागत अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में माथा टेका। पदभार ग्रहण करने के बाद कान्हा की नगरी में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा था। इस दौरान एडीजी ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और ठाकुरजी का अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


एडीजी के प्रथम आगमन को लेकर पूरे मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दर्शन के उपरांत एडीजी ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार-रविवार पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीजी का काफिला पर्यटक थाने पहुंचा जहां पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटक थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर समीक्षा बैठक की। वृंदावन के बाद एडीजी का काफिला मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और वहां की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रवाना हो गया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार सहित साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed