फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new year,sankalp

Mathura News: लें संकल्प हम संवारेंगे अपना ब्रज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
new year,sankalp
मथुरा। ब्रज हमारा है। हमें ही इसे संवारना है। अफसर और जनप्रतिनिधि भले ही कितने प्रयास कर लें, पर जब तब जनसहयोग नहीं मिलेगा यह कार्य पूर्ण नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि पूरे ब्रज क्षेत्र को संवारने और व्यवस्थाआें को बेहतर बनाने में हम भी अपना सहयोग दें। ... तो आइए देर किस बात की। नए साल के मौके पर नए संकल्पों के साथ अपने ब्रज को संवारें। इससे हमारा कल भी संवरेगा। संवाद
विज्ञापन

१. स्वच्छता
शहर को स्वच्छ बनाना है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां से वे स्वच्छ शहर की छवि लेकर जाएं, इसके लिए स्थानीय लोग अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

२. जल संरक्षण
पानी को बचाना है। खारे पानी की समस्या से जूझते जनपद में पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या है। इस समस्या को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में हो रही गंगा जल की आपूर्ति के दौरान उसे व्यर्थ बहने से बचाने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

३. ट्रैफिक
यातायात के नियम नहीं तोडे़ंगे। प्रशासनिक स्तर पर अब शहर के प्रमुख तिराहा और चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए गए हैं। यातायात कर्मी भी अपनी मौजूदगी के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन करा रहे हैं। इसमें अब सभी की कोशिश हेलमेट सहित यातायात के सभी नियमों का पालन करने का संकल्प लेना है।
४. यमुना
यमुना को किसी भी दृष्टि से गंदा नहीं होने देंगे। लाखों कृष्ण भक्त यमुना महारानी के पूजन को यहां आते हैं, लेकिन यमुना की दशा देख सभी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। अब हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि यमुना में कुछ भी नहीं डालेंगे, जिससे उसकी निर्मलता पर दाग लगे।

५. पर्यावरण
घर आंगन में लगाएंगे पौधे। घर या फिर छत पर थोड़ा भी खुला स्थान है तो पर्यावरण के लिए पौधे अवश्य लगाएंगे। लगाने के साथ इनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी भी लेने का संकल्प इस नए साल में अपना ही रहेगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed