फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New year fair will be full of Indian culture

Mathura News: भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत होगा नवसंवत्सर मेला

Sun, 19 Mar 2023 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 19 Mar 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
New year fair will be full of Indian culture
मथुरा। नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मार्च नवआकर्षण, नवसज्जा और नवउत्साह के साथ सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्यवक्ता अनंत विभूषित परिव्राजकाचार्य, महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद महाराज, पंचदशनाम जूना अखाड़ा और मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी होंगी।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में रविवार को पत्रकार वार्ता में मेला महामंत्री ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता सायं 5 बजे से और विभिन्न मंचीय प्रतियोगिताएं सायं 5.30 बजे से होंगी। नववर्ष समारोह दीप प्रज्जवलन के साथ रात 8 बजे से होगा। रात 9.15 बजे से कवियों की चौपाल (कवि सम्मेलन) होगा। इसमें कविगण गजेंद्र सोलंकी, शंभू शिखर, डाॅ. रुचि चतुर्वेदी, प्रख्यात मिश्रा एवं सूरजमणि त्रिपाठी कविता पाठ करेंगे। समिति की अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने बताया कि इस नवसंवत्सर मेला में कोई भी विदेशी वस्तु की बिक्री नहीं होगी। सभी आगंतुकों को चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। वापस जाते समय नीम की कोपल और मिश्री का प्रसाद भेंट किया जाएगा। जिनके घर में गंगा जल नहीं है, निःशुल्क गंगा जल दिया जाएगा। मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया मेला का मुख्य आकर्षण घोड़ा, ऊंट की सवारी, झूले, खेल-तमाशा, खान-पान की स्टॉल, स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री, राष्ट्रीय साहित्य बिक्री केंद्र, कुटीर उद्योग से बने वस्त्र, विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी, नृत्य संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित भारतीय संस्कृति पर आधारित विविध मनोरंजक पूर्ण कार्यक्रम होंगे। वार्ता में कोषाध्यक्ष अजय कुमार सराफ, मंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल एवं मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed