{"_id":"5e85d0ff8ebc3e72c3300e9b","slug":"new-wheat-mathura-news-agr436345342","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए गेहूं की मंडी में आवक शुरू, किसान-मजदूरों का लगा जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए गेहूं की मंडी में आवक शुरू, किसान-मजदूरों का लगा जमघट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नए गेहूं की मथुरा मंडी में आवक शुरू हो गई है। इससे मंडी में आपाधापी की स्थिति है। भीड़ का दबाव भी बन रहा है। इससे कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशा निर्देशा का उल्लंघन होने का वीडियो वायरल होने से मंडी प्रशासन की हवाइयां उड़ गईं। बृहस्पतिवार को इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए।
कृषि मंडी मथुरा सहित जनपद की उप मंडियों में गेहूं की खरीद के आदेश जारी हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद भी खरीद जारी है। इससे नए गेहूं की आवक मंडियों में होने लगी है। बुधवार को मथुरा मंडी में आपाधापी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और व्यापारी एक ही स्थान पर भीड़ के रूप में दिखाई दिए।
करीब 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद भी इस दौरान की गई। कोरोना वायरस को लेकर शासन के दिशानिर्देशों का भी यहां कोई पालन नहीं कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों की हवाईयां उड़ गईं। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे ही मंडी पहुंच गए। उन्होंने आम आदमी की एंट्री मंडी में बंद करा दी। सिर्फ अनाज लेकर पहुंचे किसानों को भी प्रवेश दिया गया।