फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New update regarding Bankebihari temple corridor Darshan system will change many alternative routes made

UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर नया अपडेट...बदल जाएगी दर्शन की व्यवस्था, बनेंगे कई वैकल्पिक रास्ते

Fri, 27 Jun 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर के रास्ता साफ हो गया है। यहां दर्शन सुगम होने जा रहे हैं। कई वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
New update regarding Bankebihari temple corridor Darshan system will change many alternative routes made
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के लाखों भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रस्तावित श्री बांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर केवल एक सुगम मार्ग नहीं, बल्कि आस्था और सुविधाओं का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कॉरिडोर में एक नहीं, बल्कि कई वैकल्पिक प्रवेश द्वार होंगे, जिससे हर भक्त आसानी से बिहारीजी के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: 'किसी भी मंदिर का अधिग्रहण नहीं', ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ने बताई सरकार की मंशा
विज्ञापन



 

5.5 एकड़ में विस्तृत कॉरिडोर, सुविधाएं होंगी बेशुमार
करीब 5.5 एकड़ में प्रस्तावित यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं की हर जरूरत का ख्याल रखेगा। यहां पेयजल, आधुनिक शौचालय, सामान घर, जूता-चप्पल घर, खान-पान की दुकानें, प्रसाद और फूल-माला की व्यवस्थाएं होंगी। इतना ही नहीं, एक साथ तीन हजार लोगों के लिए विशाल प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर सकें।

 

वर्तमान रास्ते रहेंगे अप्रभावित, मिलेंगे नए विकल्प
सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने साफ किया कि कॉरिडोर के निर्माण से वर्तमान का कोई भी रास्ता प्रभावित नहीं होगा। बल्कि, यह श्रद्धालुओं को कई नए प्रवेश विकल्प देगा। मुख्य प्रवेश द्वार परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट की ओर होगा। इसके अलावा, विद्यापीठ मार्ग और निधिवन से आने वाले भक्तजन भी सीधे कॉरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और दर्शन करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Banke Bihari Corridor: कैसा होगा बांकेबिहारी मंदिर का कॉरिडोर? देखें एक झलक...नागर शैली में होगा निर्माण


 
विज्ञापन

अफवाहों पर सख्त कार्रवाई, मंदिर बंद नहीं होगा
सीईओ श्याम बहादुर सिंह निर्माण के दौरान मंदिर बंद करने की उन बेवजह की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। निर्माण के दौरान न मंदिर बंद होगा और न किसी मंदिर का अधिग्रहण किया जाएगा। जिला प्रशासन अब अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रख रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। सरकार ब्रज के विकास और भक्तों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है, और इस पवित्र कार्य में किसी भी बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन, जिलाधिकारी मथुरा को सौंपा पत्र
 

भक्ति और विकास का नया मार्ग प्रशस्त
यह कॉरिडोर न केवल भीड़ प्रबंधन में सहायक होगा, बल्कि वृंदावन में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम देगा। योगी सरकार की यह पहल दर्शाती है कि वह श्रद्धालुओं की भावनाओं और क्षेत्र के विकास के प्रति कितनी गंभीर है। यह श्री बांके बिहारी जी के धाम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को अद्भुत दर्शन का अनुभव मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed