फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New software becomes a problem

Mathura News: नया सॉफ्टवेयर बना परेशानी, राखियां भेजने में करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
New software becomes a problem
प्रधान डाकघर में मंगलवार को ग्राहकों की लगी लाइन।
मथुरा। डाकघरों में नया 2.0 सॉफ्टवेयर में लांच किया गया है। इस कारण मंगलवार को मुख्य डाकघर के साथ ही सभी डाकघरों में लेन-देन धीमी गति से होता रहा। यहां दूर-दराज से आए ग्राहक परेशान होते दिखे। पूरे दिन मुख्य डाकघर में ग्राहकों की लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत रक्षाबंधन के लिए राखियां भेजने आए लोगों को हुई।
विज्ञापन

डाक विभाग ने 2.0 साॅफ्टवेयर से सभी डाकघरों को जोड़ा है, लेकिन यह लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मंगलवार दोपहर के बाद सॉफ्टवेयर के न चलने से डाकघरों में काम प्रभावित हो गया। डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नकदी जमा-निकासी समेत अन्य काम न होने से लोग परेशान होते रहे। मुख्य डाकघर में आए लोगों की कर्मचारियों से खूब बहस हुई। बेबस कर्मचारी व्यवस्था जल्द शुरू होने का आश्वासन देते रहे। जिले के 51 उप डाकघर व 197 शाखा डाकघर में सर्वर की समस्या रही। हालात यह रहे कि लोग एक डाकघर से दूसरे डाकघर तक भटकते रहे, लेकिन कहीं भी काम नहीं हो सका। विभाग की इस तकनीकी चूक का असर सीधे आम जनता पर पड़ा, वहीं इससे लाखों रुपए के राजस्व नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



रक्षाबंधन से पहले सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को
त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही डाकघरों पर पहुंची थीं, लेकिन सिस्टम फेल होने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उनका काम नहीं हो सका। कई लोग जरूरी दस्तावेज और पार्सल लेकर पहुंचे, तो उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीण डाकघरों में भी यही हाल देखने को मिला। स्थानीय कर्मियों का कहना था कि तकनीकी अपडेट के बावजूद साॅफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाकघर में रुपये जमा करने के लिए आया हूं। सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते इंतजार करना पड़ रहा है। - ब्रजमोहन, शहर
---

रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए बाजार आया हूं। खाते से रुपये निकालने के लिए डाकघर आया, तो यहां पर सर्वर की समस्या बनी हुई है। तीन घंटे से इंतजार कर रहा हूं। - लवकुश, राया



---
नया साॅफ्टवेयर 2.0 लांच किया गया है। इसके चलते सर्वर में थोड़ी समस्या आ रही है। जल्द ही यह समस्या दूर होगी और ग्राहकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। - विजेंद्र, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed