{"_id":"57d1b7654f1c1b876a3182fa","slug":"new-circle-rate-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से प्रभावी हो जाएंगे नए सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से प्रभावी हो जाएंगे नए सर्किल रेट
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सोमवार से जनपद में नए सर्किल रेट प्रभावी होने जा रहे हैं। इसमें इस बार सर्वाधिक वृद्धि कृष्णानगर और ओमैक्स के सर्किल रेट में हुई है। सबसे मंहगा वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के आसपास का क्षेत्र होगा।
डेढ़ माह से चल रही कवायद के बाद सर्किल रेट लिस्ट फाइनल कर ली गई है। पिछले दिनों आई आपत्तियों पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए डीएम नितिन बंसल ने नए सर्किल रेट जारी करने की औपचारिकता पूरी कर दी। अब इसे सोमवार से प्रभावी करने की तैयारी है। इसके मुताबिक जनपद में सबसे महंगी जमीन विद्यापीठ चौराहा से इस्कॉन पुलिस चौकी तक होगी। यहां जमीन की कीमत 52,000 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है।
इसके बाद जनपद की सबसे महंगी जमीन कृष्णानगर की है, जिसकी दर 50,000 तय की गई हैं। जमीनों के कारोबार में गिरावट के दौर के चलते इस बार औसतन .5 प्रतिशत का भी इजाफा नहीं हुआ है। कृष्णानगर मुख्य मार्ग और ओमैक्स में यह वृद्धि 10 से 15 प्रतिशत तक हो गई है। कृषि सहित 90 प्रतिशत क्षेत्र में पिछली दरों को ही यथावत रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
रावल और मुसमुना के लिए कमेटी गठित
गुरुवार को आपत्ति निस्तारण के दौरान डीएम के समक्ष मांट तहसील के गांव मुसमुना बांगर और खादर की जमीनों के सर्किल रेट आसपास के गांवों से बहुत ज्यादा होने की बात आई। महावन के गांव रावल आवासीय क्षेत्र की जमीनों की दर निकटवर्ती गांव रायपुर मई, सहजादपुर और टप्पा सोनई से बहुत ज्यादा होने पर भी आपत्ति जताई गई। इस पर डीएम ने कमेटी गठित कर दी हैं। एसडीएम, सब रजिस्ट्रार और तहसीलदार को शुक्रवार तक रिपोर्ट देनी है, जिससे रविवार को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सोमवार से नई दरें प्रभावी कर दी जाएं।
कहां है कितनी कीमत
-होलीगेट - छत्ता बाजार 38000 से 40000
-डैंपियर नगर 38000 से 40000
-डायविल नगर 25000 से 27000
-चौक बाजार -गली कसेरान तक 32000 से 33000
-बैंक कॉलोनी, गीता एंक्लेव 18000
-कृष्णा नगर मुख्य मार्ग 45000 से 50000
-होलीगेट से गोविंद गंज तक 38000 से 40000
-अटल्लाचुंगी से बैरागी बाबा आश्रम तक 24 से 25000
-पागल बाबा मंदिर से अटल्ला चुंगी तक 24 से 25000
-अटल्ला चुंगी से बस स्टैंड से 30 से 31000
-रमणरेती वृंदावन 28 से 29000
-ओमैक्स 6500 से 10000
-चैतन्य विहार प्रथम फेस 24 से 25000 तक
-विद्यापीठ चौराहा से इस्कॉन पुलिस चौकी तक 50 से 52000
नए सर्किल रेट बढ़ाने की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सिर्फ दो गांव की आपत्ति का निस्तारण रविवार को कर दिया जाएगा। सोमवार या फिर बुधवार से नए सर्किल रेट प्रभावी कर दिए जाएंगे।
-नितिन बंसल, डीएम