फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New CDO found clerk missing, service book was incomplete

नवागत सीडीओ को गायब मिले लिपिक, सर्विस बुक थीं अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
New CDO found clerk missing, service book was incomplete
मथुरा। राजीव भवन स्थित लगभग सभी कार्यालय बृहस्पतिवार को सीडीओ मनीष मीणा को अव्यवस्थित मिले। कर्मचारी अपने-अपने पटल से गायब थे, सर्विस बुक अधूरी मिलीं। कार्यालयों में मिली कमियों के लिए सीडीओ ने बाबुओं के पेंच कसते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि जल्द फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

विगत दिनों नवागत सीडीओ मनीष मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया है। उन्हें राजीव भवन के कार्यालयों में अव्यवस्था की जानकारी मिल रहीं थीं। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने राजीव भवन के ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकतर कार्यालय में बाबुओं के पटलों का ठीक विभाजन नहीं मिला। न ही किसी पटल की कोई नेम प्लेट लगी मिली। महत्वपूर्ण यह है कि अधिकतर विभागों की सर्र्विस बुक अधूरी थीं। सीडीओ को निरीक्षण में अधिकांशत कार्यालय अव्यवस्थित मिले। उनके द्वारा बाबुओं को सख्ती से विभागीय नियमावली का प्रयोग करने को कहा। संबंधित अधिकारियों को भी काम काज में सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ मनीष मीणा ने बताया कि राजीव भवन के पीछे के हिस्सा तथा आसपास के हिस्से का वह निरीक्षण नहीं कर सके हैं। जल्द ही वह पुन: निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed