फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neha Bora's statement has angered saints and religious leaders.

Mathura News: नेहा बोरा के बयान पर संतों व धर्माचार्याों में उबाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Neha Bora's statement has angered saints and religious leaders.
वृंदावन। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के ब्राह्मण समाज और मंदिर के पुजारियों को लेकर दिए विवादित बयान से संतों एवं धर्माचार्यो में उबाल है। महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने रोष जताते हुए कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में ईश निंदा करने पर मृत्युदंड दिया जाता है। उसी प्रकार अपने देश में ऐसा बोलने पर जीभ काट लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और पुजारियों के लिए इस तरह की बात करने वाली हिंदू नहीं हो सकती। वह राक्षस कालनेमी की वंशज हो सकती हैं।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि यह चुनावी एजेंडा भी हो सकता है। यह कांग्रेस से जुड़ी हो सकती है। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा से सनातनियों, हिंदू और प्रभु राम का भी विरोध किया है। स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि नक्सलवाद विचार धारा की महिला नेहा बोरा को सिर्फ मंदिर ही दिखाई दिए, क्या अन्य धर्मों के स्थान पवित्र हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि नेहा बोरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के अनुसार नेहा बोरा ने कथित तौर पर मंदिरों के पुजारियों, धार्मिक व्यवस्था और ब्राह्मणवादी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मंदिरों में महिलाओं और ब्राह्मण महिलाओं की सुरक्षा व दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed