फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Negotiations with sanitation workers successful

Mathura News: सफाई कर्मचारियों से समझौता वार्ता सफल, अब नहीं होगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Negotiations with sanitation workers successful
कोसीकलां में सफाई कर्मचारियों से समझौता वार्ता करते चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल।
कोसीकलां। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल की नगर पालिका में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल से चली वार्ता के बाद आखिर मांगों पर सहमति बन गई। जिससे 7 अगस्त को होने वाली हड़ताल निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


चेयरमैन ने दावा किया कि कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वह अब घेराव नही करेंगे।मंगलवार को नगर पालिका परिसर में सतीश वाल्मीकि, गिर्राज सिंह, किशोर सिंह आदि ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, लेखाकार योगेंद्र रावत आदि से वार्ता की। मांग पत्र में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुवार वार्ता हुई, जिसमें ठेके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार बिना कटौती के पूरा भुगतान करने, चार महीने का प्रत्येक सफाई कर्मचारी का एरियर का भुगतान, नियमानुसार वेतन अवकाश देने, संविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन मांग शामिल थीं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रत्येक संविदा सफाई कर्मचारी का बकाया भुगतान कराने समेत, सफाई कर्मचारियों को पूरे दिन का अवकाश, रिटायर्ड / मृतक सफाई कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान एक साथ तत्काल कराए जाने आदि मांगों का निराकरण कराने की मांग पर सहमति बन गई, जिससे कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed