{"_id":"ebb1cd91abf3c677d6ecb813fedf0f78","slug":"ncc-merathen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की मैराथन में दौड़े 500 कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की मैराथन में दौड़े 500 कैडेट्स
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीसी की 10 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित पांच किलोमीटर मैराथन में 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
मथुरा ब्लाक रोड स्थित 10 यूपी बटालियन एनसीसी और यूपी आरएंडवीसी के 500 केडेट्स को रविवार सुबह आठ बजे एनसीसी के कमान अधिकारी कामेश सेठ ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।
पांच किलोमीटर दौड़ में कैडेट्स में आगे निकलने की होड़ रही। मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा ने बताया कि इसमें बालक वर्ग में प्रेमपाल सिंह प्रथम, ऋषिपाल सिंह द्वितीय, विष्णु तृतीय और बालिका वर्ग में भावना बघेल प्रथम, राधा द्वितीय, वेदांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगियों का कामेश सेठ ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान मेजर रमेश सोलंकी, कैप्टन एसपी सक्सेना, कैप्टन एमडी शर्मा, कैप्टन अखिलेश, लेफ्टिनेंट नूतन, सुरेंद्र धीमान, लेफ्टिनेंट पीके कौशिक, गोविंद कुमार, सूबेदार मेजर विक्कर सिंह आदि का प्रमुख सहयोग रहा।