फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nazul clerk of fraudster municipal corporation arrested, sent to jail

जालसाज नगर निगम का नजूल लिपिक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Nazul clerk of fraudster municipal corporation arrested, sent to jail
मथुरा। फर्जी दस्तावेज तैयार करके अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की एवज पर करीब 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नजूल लिपिक को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह जालसाज को जेल भेज दिया गया। यह लिपिक पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका था।
विज्ञापन

गांव कोटा छरोरा निवासी निलंबित लिपिक बिहारी शरण पुत्र स्व. पन्नालाल के खिलाफ शहर कोतवाली में कूटरचित दस्तावेज तैयार करके नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण देने को लेकर मुकदमा पंजीकृत राया गया था। इसमें आरोपी लिपिक काफी समय से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली पुष्ट जानकारी पर मंगलवार की देर रात उसे उसके निवास से पकड़ लिया और बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहारी शरण एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कि नगर निगम मथुरा में नजूल क्लर्क के पद पर नियुक्त था, जिसके द्वारा तैनाती के वक्त जालसाजी करकेकूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से करीब 4 लाख रुपये के अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर अवैध रू से धन अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed