फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Navy jawan returning to duty died in road accident Amid India-Pakistan tension

UP: ड्यूटी पर लाैटते नेवी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत...छह महीने पहले हुई शादी, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 May 2025 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 May 2025 10:28 PM IST
सार

सीमा पर भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच छुट्टी निरस्त होने पर नेवी के जवान को ड्यूटी पर लाैटना था। इसके लिए वह मथुरा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उपचार के दाैरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Navy jawan returning to duty died in road accident Amid India-Pakistan tension
मृतक जवान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव गांजौली निवासी नेवी के जवान की शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जवान को सुबह जल्दी ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए रात को ही बुलेट बाइक से मथुरा के लिए चले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव गांजौली निवासी राकेश चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र प्रशांत चौधरी (25) नेवी में मैकेनिकल इंजीनियर (एमई-1) के पद पर 8 फरवरी 2020 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोच्चि में आईएनएस विक्रमादित्य पर थी। वह 20 दिन के छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए उनकी छुट्टी निरस्त हो गई और उन्हें 12 मई तक रिपोर्टिंग के आदेश नेवी मुख्यालय से मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: लापता युवक की हत्या...लाश का किया ऐसा हश्र, खेत में बिखरी हुई मिली हड्डियां; मंजर देखकर कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार की सुबह उन्हें मथुरा जंक्शन से ट्रेन पकड़नी थी। इसलिए वह शुक्रवार की रात को बुलेट बाइक से मथुरा के लिए चले। गांव के पास ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर परिजन घायल को मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर गए। यहां उपचार के दौरान प्रशांत ने दम तोड़ दिया। नेवी के जवान प्रशांत की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम संस्कार में सेना, पुलिस के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-UP: 1100 रुपये बकाए पर उखाड़ा मीटर...विद्युत कर्मियों ने की अभद्रता, मुकदमे की धमकी; सदमे से महिला की माैत

18 मई को छह माह पूरे होते विवाह को
नेवी के जवान प्रशांत चौधरी का विवाह 6 माह पहले ही हुआ था। 18 नवंबर 2024 को राजस्थान के कस्बा नगर निवासी पूनम के साथ प्रशांत का धूमधाम से विवाह हुआ था। 18 मई को शादी के छह माह पूरे हो जाते। विवाह के कुछ दिन बाद वह ड्यूटी पर चले गए और अब पुन: छुट्टी पर आए थे। दुर्घटना में पति की मौत की खबर मिलने पर पूनम समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा है। पूनम के मायका पक्ष के लोग भी गांव में पहुंच गए। दो भाइयों में प्रशांत सबसे बड़े और उनके छोटे भाई सचिन चौधरी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed