{"_id":"68bb38f04e75e1c7230db30c","slug":"nature-walk-path-will-be-built-along-yamuna-river-mathura-news-c-369-1-mt11009-135430-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना किनारे बनेगा नेचर वॉक पथ, इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना किनारे बनेगा नेचर वॉक पथ, इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
मथुरा। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने ऑफिसर्स कॉलोनी से यमुना की ओर जाने वाले रास्ते पर यमुना किनारे नेचर वॉक पथ बनाने का निर्णय लिया है। फिलहाल इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, नीमबाड़ी में यमुना किनारे सैर करने वालों और प्रकृति प्रेमियों को एक नई सौगात मिलेगी। नदी किनारे नेचर वॉक पथ विकसित किया जाएगा, जिससे लोग न केवल स्वच्छ वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि इको-टूरिज्म को भी नई दिशा मिलेगी। वॉक पथ के किनारे नई प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही बर्ड वॉचिंग प्वाइंट, विश्राम स्थल और सूचना केंद्र भी बनेगा, ताकि पर्यटक यहां की जैव विविधता को करीब से समझ सकें।
इस कदम से न केवल स्थानीय वन्य जीवन को संरक्षित करने में मदद मिलेगी, बल्कि आम लोगों को भी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इसके निर्माण की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। करीब 41 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन
अतिथि गृह के आसपास परिसर का होगा सौंदर्यीकरण
उन्होंने बताया कि वृंदावन में हजारीमल सोमानी कॉलेज के पास बनाए जा रहे अतिथि गृह के आसपास परिसर का सौंदर्यीकरण होगा। साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र भी बनाया जाएगा। इसपर फिलहाल प्रक्रिया जारी है।