फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nature

एक युद्ध-पटाखों के विरुद्ध: मम्मियां बोलीं- बच्चों को पटाखों से रखेंगे दूर

Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
nature
एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक युद्ध-पटाखों के विरुद्ध अमर उजाला की मुहिम में शुक्रवार को मम्मियां भी शामिल हो गईं। महिलाओं ने दीपावली पर बच्चों को पटाखों से दूर रखने का संकल्प लिया है। कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन


- पर्यावरण की सुरक्षा इन दिनों सबसे महत्वपूर्ण है। पटाखे चलाने से प्रदूषण फैलता है, इसलिए इस दीपावली पर बच्चों को पटाखों सेे दूर रखेंगे। - मंजू ठाकुर, जयसिंहपुरा।
विज्ञापन


- पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शुरू की गई अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है। पटाखे सभी दृष्टि से नुकसानदेय हैं। बच्चों को पटाखों से दूर रहने का संकल्प दिलाया है। - गीता चौधरी, पूजा एंक्लेव।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वायु प्रदूषण लोगों को परेशान करने लगा है। दीपावली पर आतिशबाजी के कारण हालात और खराब हो जाएंगे। ऐसे में बच्चों को पटाखों से दूर रखेंगे। - सोनिया प्रताप सिंह, मधुवन एंक्लेव कृष्णानगर।

- पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम अमर उजाला की मुहिम के साथ हैं। इस दीपावली पर बच्चों को पटाखों से दूर रखेंगे। बच्चों को शपथ दिलाई है। - कविता शर्मा, किशोरी रमण वाटिका।


पटाखे न चलाने की छात्रों ने ली शपथ
केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने दीपावली पर पटाखे न चलाने की शपथ ली। विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे जीवन के लिए पर्यावरण की सुरक्षा करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें ऐसे कार्यों से बचाना होगा जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर ब्रजबिहारी, राहुल भारद्वाज, प्रीति चौधरी, गगन, प्रतिमा, स्वाती, उर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed