फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   National General Secretary Arun Singh to Attend Training Camp

Mathura News: प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
National General Secretary Arun Singh to Attend Training Camp
फोटो 1: गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारिय
सौंख। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर केएम विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। शिविर में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन




सोमवार को भाजपा के मगोर्रा मंडल में होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे वर्ग की व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर में पंडालों के नाम महापुरुषों के नाम पर होंगे। शिक्षार्थियों को साधारण दौना-पत्तल में भोजन कराया जाएगा। पेयजल के लिए जगह-जगह मटके रखे जाएंगे। वर्ग प्रभारी यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त होगा। वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सभी कार्यकर्ता और व्यवस्थापक प्रमुख तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि वर्ग में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत-सशक्त भारत संकल्प को ध्यान में रखते हुए शिविर को पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। पानी पीने के लिए स्टील और कांच के गिलास, भोजन के लिए पत्तल-दोने और कपड़े के थैलों का उपयोग किया जाएगा। 16 मई को राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिविर का उद्घाटन होगा। दो दिवसीय शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक समिति प्रमुख रामकिशन पाठक ने बताया कि शिविर की व्यवस्थाओं में बनी टीम में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। बैठक में नियंत्रक ज्ञानेंद्र सिंह राना, दीपक गोला, विनीत शर्मा, ठा सुरेंद्र सिंह, अंकुर गुर्जर, कल्पना गर्ग, शुभम ठाकुर, योगेश आवा, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, ललित गौतम, मनोज ठाकुर, धर्मेश नोहवार, पूजा चौधरी, हेमंत गोयल आदि उपस्थित रहे।

फोटो 1: गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारिय

फोटो 1: गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारिय

फोटो 1: गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारिय

फोटो 1: गांव पाली डूंगरा स्थित केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed