फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   naseemuddin sidiqee addressed a

झूठ बोलकर राज कर रहे पीएम, सीएम: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
naseemuddin sidiqee addressed a
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सियासत पर दो झूठों का राज है। दोनों ही पब्लिक से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन को बाहर लाने के नाम पर गरीब, मजदूर और किसानों को कतार में खड़ा कर दिया है जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास का वादा कर राज्य को अपराधों में झोंक दिया है।
विज्ञापन


बलदेव विधानसभा के महावन स्थित पशु पैंठ में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबी हटाने का वादा किया था। जबकि वह गरीबों की गाढ़ी कमाई को अपने कपड़ों में ही उड़ा रहे हैं। करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही वह अपने कपड़ाें पर 70 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। कालेधन को बाहर निकालने के नाम पर नोटबंदी कर दी। गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं अपने ही रुपये निकालने के लिए बैंक की कतार में लग गए। इसमें 113 लोगाें की मौत भी हो गई। देश इन मौतों का हिसाब चाहता है। 
विज्ञापन


यहां गरीब को कतार में लगा दिया और वहां ललित मोदी और विजय माल्या को देश के बाहर सुरक्षित निकाल दिया। देश में मौजूद कालेधन को सफेद कर दिया गया। कहा कि सपा सरकार में अपराधों की संख्या बढ़ी है। विकास का कहीं नाम नहीं है। सपा और भाजपा मिल कर प्रदेश में अब तक 450 दंगे करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बसपा सरकार थी तो एक भी दंगा नहीं हुआ था। उन्होंने स्थानीय जनता को आगाह करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व भी दंगे कराए जा सकते हैं। सपा सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों को धोखा दिया है। काली कमाई के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में लड़ाई जारी है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अफजाल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम समाज बसपा से जुड़ रहा है। सभी मायावती को मुखिया बनाना चाहते हैं। मांट विधायक श्यामसुंदर शर्मा और योगेश द्विवेदी के साथ वरिष्ठ नेता प्रेमचंद कर्दम ने भी सभा को संबोधित किया। यहां मनोज पाठक, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम,  कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, शम्सुद्दीन राइम, जुल्फिकार अली भुट्टो, बरकत अली ने भी विचार व्यक्त किए।


कहा, बसपा की बढ़ती ताकत से बौखलाई सपा-भाजपा
बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने वार्ता के दौरान कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में बसपा की बढ़ती ताकत से बौखला गए हैं। सपा को अब लगने लगा है कि बसपा को रोकना आसान नहीं है। यही कारण है कि वह कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने को बेकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed