Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nari Shakti made the tricolor for every house, 2.30 lakh flags are ready

Mathura News: नारी शक्ति ने हर घर के लिए बनाया तिरंगा, 2.30 लाख झंडे बनकर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti made the tricolor for every house, 2.30 lakh flags are ready
मथुरा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा तैयार करती हुई।  - फोटो : mathura
मथुरा। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के लिए समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं। जिले के 10 ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसे बना रही हैं। झंडे की सिलाई में वह केवल अपना हुनर दिखा रही हैं, बल्कि राष्ट्रप्रेम भी बुन रही हैं। धागा काटने से लेकर सिलाई, प्रेसिंग और पैकिंग तक सारा कार्य महिलाएं स्वयं ही कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 85 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए 2.30 लाख झंडे तैयार करके देंगी। 14 अगस्त तक तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य है। ब्लाॅक स्तर पर जमा होने के बाद सचिव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान में 495 ग्राम पंचायतों में घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगा को तैयार करने में समूह की 650 महिलाएं लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं यह तिरंगे बना रही हैं। शासन का पत्र आने के बाद प्रशासनिक अमला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा है। तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। जिला मिशन प्रबंधक सतेंद्र ने बताया कि 14 अगस्त की शाम तक सभी जगहों पर तिरंगा पहुंच जाएगा। रोजगार के उपायुक्त विजय कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लाॅक के माध्यम से सभी तिरंगों को गांवों में मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिरंगा बनाना गौरव की बात, मुनाफा तो मात्र चार रुपये

छाता के प्रणामी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राजकुमारी ने बताया कि उनके समूह को 5000 झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है। एक झंडा बनाने में कपड़ा सहित सिलाई की लागत 17 रुपये है, लेकिन तिरंगा बनाना गौरव की बात है। एक झंडे पर चार रुपये की कमाई होगी। एकता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि उनको 4500 तिरंगा बनाने का लक्ष्य मिला है। 4 हजार बनकर तैयार हो गए हैं। महिला शक्ति समूह की अध्यक्ष मंजू ने बताया कि उनको 2500 तिरंगा बनाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed