{"_id":"67db232765affd511d0290d5","slug":"naresh-singh-became-the-district-president-of-bsp-mathura-news-c-369-1-mt11009-126716-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बसपा के जिलाध्यक्ष बने नरेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बसपा के जिलाध्यक्ष बने नरेश सिंह
विज्ञापन
मौजूद बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता।
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी ने नरेश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने डीगगेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। इससे पहले एसपी कर्दम यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी ने 11 माह बाद दूसरे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।
पिछली साल 12 अप्रैल को विर्जापुर निवासी सत्य प्रकाश कर्दम को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया था। 11 माह बाद बसपा सुप्रीमो ने जिलाध्यक्ष पद पर फेरबदल किया है। अब सत्य प्रकाश कर्दम को हटाकर औरंगाबाद निवासी नरेश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया। वह पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
नाम घोषित होने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश सिंह ने डीगगेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश के बाद संगठन में युवाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित होगी। साथ ही पार्टी में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रेमचंद कर्दम, किशोर कुमार, हरि सिंह चौधरी, सत्येंद्र सिंह, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।