फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Narendra Modi is now the leader of the world: Dinesh Sharma

अब विश्व के नेता नरेंद्र मोदी हैंः दिनेश शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi is now the leader of the world: Dinesh Sharma
मथुरा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में विश्व का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसलिए अब विश्व के नेता नरेंद्र मोदी हैं। पिछले आठ साल में देश की दिशा और दशा दोनों ही बदल गई हैं। अब भारत किसी देश के सामने हाथ नहीं फैला रहा है, बल्कि तमाम देशों की मदद कर रहा है। दावा कि २०२४ में मोदी की सत्ता में हैट्रिक भी होगी।
विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने बताया कि पूरा विश्व नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा है। पूरे विश्व में भारत के नागरिकों का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। पहले वाला भारत और अब के भारत में बहुत अंदर हो गया है। पहले भारत दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाता था, अब दूसरे देशों की मदद कर रहा है। फिर चाहे वैक्सीन का मामला या फिर खाद्य पदार्थों के निर्यात का।
विज्ञापन

पड़ोसी देशों में उथल पुथल है लेकिन भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। गरीबों के लिए गैस कनेक्शन, राशन, आवास, चिकित्सा, शौचालय समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। निर्यात भी लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम ने बुधवार को पुष्पांजलि कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिरों के दर्शन कर पूजन किया। शाम वृंदावन पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पहले टटिया स्थान स्थित मोहिनी बिहारी मंदिर में दर्शन किए। यहां काफी देर तक दिनेश शर्मा ब्रज रज में बैठे रहे। यहां से शाम लगभग 8 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवायतों ने उन्हें ठाकुर बांकेबिहारी का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। उनके साथ चिंता हरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रमोद बंसल, गोपाला चतुर्वेदी, अतुल गर्ग, ओमप्रकाश सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed