{"_id":"d58b3d9c037b45665cdddf5315d73c82","slug":"nandotsav-in-gokul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तो लाला जन्म सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं तो लाला जन्म सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई...
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं तो लाला जन्म सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई...भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अगले दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश सहित ब्रज के मंदिरों में नंद उत्सव का उल्लास छा गया। नंद बाबा और यशोदा मैया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान भागवत भवन में बधाई, हंसी ठिठोली गायन से समूचा परिसर उल्लास से सराबोर हो गया। हर कोई प्रभु प्रेम में मगन होकर नंद बाबा और यशोदा मैया को बधाई देने पहुंच गया। बधाई के रूप में फल, मेवा, खिलौने, वस्त्र, बर्तन और अन्य सामग्री लुटाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सचिव कपिल शर्म, मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में नंद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह दस बजे उत्सव की शुरुआत हुई। नंदबाबा बने ब्रजेश मुखिया ने इस उत्सव की भव्य शुरुआत की। नंद कै आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की के जयघोषों के साथ ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
प्रसाद के रूप में खेल-खिलौने, बांसुरी, फल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, मुरलीधर, सुधीर, महेश, पंकज, अमित, सुरेश शर्मा, अजय भट, बनवारी लाल, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
प्राचीन केशव देव मंदिर में संकीर्तन मंडल की ओर से भजन गायन किया गया। गोपीनाथ मंदिर में भी ये उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके अलावा श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णाश्वेर मंदिर, माधवपुरी स्थित गिर्राज मंदिर में भी नंद उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।