{"_id":"56d486b287b7a280656a423f5dee088e","slug":"nandotsav-in-bankebihari-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण के रंग में रंगी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण के रंग में रंगी धर्मनगरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णजन्मोत्सव के बाद सोमवार सुबह से ही वृंदावन की कुंज गलियां और मंदिर नंद के आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की से गूंज उठे। भगवान श्रीकृष्ण का नंदोत्सव नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। धर्मनगरी के मंदिरों में आयोजित हुए दधिकांधे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त की पूर्व बेला में हुई मंगला आरती के बाद नंदोत्सव शुरू हुआ। हजारों श्रद्धालु हाथी दिए घोड़ा दिए और दिए पालकी, नंद घर आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की.. का उद्ïघोष कर रहे थे।
हल्दी मिश्रित दही, माखन, मिश्री, मेवा, वस्त्र, फल, मिष्ठïान, बर्तन और आभूषण आदि के रूप में कान्हा के जन्म की बधाई लूटकर आनंद की अनुभूति कर रहे थे। सेवायत और श्रद्धालु कान्हा के जन्म की खुशी में बधाई लुटाकर कृतार्थ हो रहे थे। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
सेवाकुंज स्थित राधादामोदर मंदिर में भी नंदोत्सव की धूम रही। सेवायत निर्मलचंद्र गोस्वामी, कृष्ण बलराम गोस्वामी, कनिका गोस्वामी के सानिध्य में दधिकांधा, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। अठखंभा स्थित यशोदानंदन मंदिर में नंदोत्सव बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
भगवान कृष्ण के बालस्वरूप को सुंदर पालकी में विराजमान कराकर उनके समक्ष नाना प्रकार के खिलौने रखे गए।