फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nandotsav celebrated with great pomp in Kosi, devotees rejoiced

Mathura News: कोसी में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nandotsav celebrated with great pomp in Kosi, devotees rejoiced
मथुरा। कोसीकलां में मटकी फोडता कृष्ण जी का स्वरूप।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नंदोत्सव मनाया गया। वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों पर भक्तों ने बधाई गीतों का गायन किया। श्रद्धालु गोकुलवासी बनकर खूब झूमे। मंदिरों में पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को दिन के साथ ही मंदिरों में नंदोत्सव की शुरुआत हो गई। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में नृत्य किया। खिलौने, बिस्किट, टॉफी, चॉकलेट और अन्य खाद्य वस्तुएं लुटाई गई। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में नंदोत्सव से उत्सव की छटा बिखरी रही। बजरंग विद्या मंदिर कमला नगर में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप रखकर सभी का मन मोह लिया। छोटे छोटे बच्चों ने दही की मटकी फोड़ी। राजेश कुमार, मोहन, धनसिंह, अनुज, सोनु, योगेश, हिमांशु, बीना का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बल्देवगंज स्थित दाऊजी मंदिर में नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की..., जय हो ब्रज लाल, जय हो नंद लाल से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्री बिहारीजी मंदिर में बधाई गायन हुआ। राधा माधव मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर में रामनगर काली मंदिर, ऑफिसर्स काॅलोनी में बालाजी मंदिर, शेरगढ़ तिराहे पर हनुमान मंदिर पर जन्मोत्सव मनाकर पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed