फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nand gaun huranga

नंदगांव के हुरंगा में हुरियारों पर खूब बरसीं प्रेम पगी लाठियां

Wed, 11 Mar 2020 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
nand gaun huranga
नंद गांव में आयोजित हुरंगा - फोटो : MATHURA
नंदगांव (मथुरा)। कन्हैया की क्रीड़ास्थली नंदगांव में बुधवार को एक बार फिर दाऊ जी के प्रेम के प्रतीक हुरंगा में नंदगांव की हुरियारिनों ने गिडोह के हुरियारों पर लाठियां बरसा कर प्रेम रस की वृष्टि की। गिडोह के हुरियारे पारंपरिक वेषभूषा से सुसज्जित हो छाजू मोहल्ला होते हुए ढप, झांझ, मजीरा अैार नगाड़े के साथ गाते-बजाते नंदभवन पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गुलाल वर्षा के साथ नंदभवन में होली के रसियों का आयोजन किया गया। नंदभवन से निकल कर हुरियारे दाऊ दादा के प्रतीक ध्वज के साथ ज्ञान मोहल्ला होकर निकले। हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ सरदारी आगे निकल कर गाते बजाते राम-राम सा कहते हुए निकलती है।
विज्ञापन

कस्बाइयों ने सरदारी और हुरियारों का जगह-जगह चौपालों और बैठकों पर अबीर, गुलाल लगा और ठंडाई, शर्बत पिला कर स्वागत किया। धीरे-धीरे हुरियारे गाते बजाते, हंसी ठिठोली करते लठामार होली एवं हुरंगा चौक में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुरियारे रणक्षेत्र में जाने वाले योद्धा की भांति बचाव के लिए लाए लकड़ी के हत्थों के साथ दाऊजी स्वरूप पताका की परिक्रमा की। हुरियारों ने सजी धजी हुरयारिनों से हंसी ठिठोली की। शाम छह बजे समाज का इशारा मिलते ही नंदगांव की हुरियारिनें गिडोह के हुरियारों पर टूट पड़ी।

एक-एक हुरियारे पर तीन से पांच हुरियारिनों ने ताबड़तोड़ लाठियों की बौछार की। दाऊ महाराज के जयघोषों से हुरंगा चौक गूंज उठा। हुरियारे, हुरियारिनों ने ब्रज रज को माथे से लगा ब्रज राज को नमन किया। 12 मार्च को गिडोह में हुरंगे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed