{"_id":"5d5ab97a8ebc3e89b455360f","slug":"nalkoop-connection-will-be-regular-in-dark-zone-mathura-news-agr4015778127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डार्क जोन में 22500 में नियमित होगा नलकूप का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डार्क जोन में 22500 में नियमित होगा नलकूप का कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डार्कजोन में चोरी की बिजली से चलाए जा रहे नलकूप कनेक्शनों को अब बिजली विभाग नियमित करेगा। किसानों द्वारा 22500 रुपये जमा कराने पर बिजली विभाग किसानों को कनेक्शन जारी कर देगा। इसमें किसानों को शमनशुल्क नहीं देना होगा।
जनपद में फरह, राया, बलदेव तथा नौहझील ब्लाक डार्क जोन में हैं। डार्कजोन में खेतों की सिंचाई के लिए 52 नए फीडर बनाने का काम चल रहा है। 35 फीडर पूरे हो चुके हैं। इसमें सैकड़ों ऐसे किसान हैं जो चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे हैं। चोरी की बिजली से मोटर चलाने पर बिजली कर्मी शमन शुल्क वसूलते हैं और रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।
अब बिजली विभाग उन किसानों के नलकूप कनेक्शन जारी करेगा। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि ऐसे किसानों को 22500 रुपये जमा करने पर नया कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। उन किसानों पर पूर्व में चोरी की बिजली से चलाए गए नलकूप पर शमनशुल्क नहीं लिया जाएगा और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई जाएगी। इसके लिए गांवों में बिजली कर्मियों की टीम चोरी की बिजली से मोटर चलाने वालों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करेगी।