फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nagar palika refused border expanding

पालिका ने नहीं स्वीकारा सीमा विस्तार का प्रस्ताव

Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
nagar palika refused border expanding
नगर पा‌लिका मथुरा
नगर पालिका मथुरा बोर्ड ने रविवार को 1990 के बाद एक बार फिर सीमा विस्तार के प्रस्ताव को टाल दिया है। अधिकांश सभासदों ने सीमा विस्तार से असहमति जताते हुए वर्तमान सीमा में ही विकास की आवश्यकता जता दी।
विज्ञापन


मथुरा नगर पालिका को शासन नगर निगम का दर्जा देने पर विचार कर रहा है। इसके लिए शासन ने मथुरा पालिका बोर्ड को इस पर फैसला लेने का निर्देश दिया था। इसके तहत रविवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई। कृष्णा नगर जलकल परिसर स्थित सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सीमा विस्तार के अलावा 9 और प्रस्ताव रखे गए। 
विज्ञापन


इसमें विकास बाजार में गांधी प्रतिमा वाला पार्क, भगत सिंह पार्क, डैंपियर नगर में अहिल्याबाई पार्क के सुंदरीकरण के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। डैंपियर नगर में खाली पडे़ एक और पार्क को महर्षि परशुराम की प्रतिमा के लिए आवंटित किए जाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित टैक्स के प्रकरणों को सुलझाने के प्रस्ताव के अलावा बजट संबंधी मामलों को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। 

शासन की पहल पर बोर्ड बैठक में शामिल किया गया सीमा विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सका। इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया। इसके संदर्भ में मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला लिया गया।


बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी डा. ब्रजेश कुमार ने किया। इस दौरान संजय वर्मा, गगन निषाद, आजाद कर्दम, अशोक वर्मा, मुन्नी देवी, ठाकुर बिहारी लाल, कुंजबिहारी भारद्वाज, उमेश शर्मा एड, धर्मेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed