{"_id":"680fdb73b0a0d563860ae6bd","slug":"nagar-palika-issued-notice-to-15-illegal-meat-shop-operators-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104482-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में अवैध मांस विक्रेताओं पर नगर परिषद का शिकंजा, 15 से अधिक दुकानों को दिया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में अवैध मांस विक्रेताओं पर नगर परिषद का शिकंजा, 15 से अधिक दुकानों को दिया गया नोटिस
Tue, 29 Apr 2025 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:22 PM IST
सार
मथुरा में खुली मीट की दुकानों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 15 विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में मीट की दुकानों पर नोटिस चस्पा करने के दौश्रान लगर एकत्रित लोग। संवाद
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में खुली मीट की अवैध दुकानों पर नगर परिषद की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर में मीट की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। दुकान संचालन के लिए खाद्य विभाग की अनुमति है और न नगर पालिका की एनओसी। सोमवार को नगर पालिका स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव यादव, पशु चिकित्सक ने प्रवर्तन दल के साथ निकासा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें नियमों की अनदेखी पर 15 से अधिक मीट विक्रेताओं को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर में बिना लाइसेंस के तमाम मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। कई दुकानदार खुले में मीट की बिक्री करते हैं, उनके अवशेष नाले-नालियों में डाल देते हैं, जिससे राहगीर व आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने पशु चिकित्सक, पुलिस बल के साथ दिल्ली गेट, निकासा पर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें किसी के पास दुकान संचालन की अनुमति व एनओसी से संबंधित प्रपत्र नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिना अनुमति दुकान का संचालन करने पर 15 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकानें बंद न कीं तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।