फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nagar nigam,mathura vrindavan nagar nigam,mayor DR mukeshbandhu arya,mayor mathura,metropolitan,civic problem mathura

पार्षदों ने दुखड़ा रोया, नगर आयुक्त ने अधिकारियों की जिम्मेदारी की तय

Tue, 06 Jul 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam,mathura vrindavan nagar nigam,mayor DR mukeshbandhu arya,mayor mathura,metropolitan,civic problem mathura
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभी वार्डों में व्याप्त सड़क, सफाई और पेयजल संकट पर पार्षदों ने निगम की बैठक में लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर निराकरण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर डॉ. मुकेशबंधु आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आहूत की गई। बैठक में पार्षदों ने वार्डों में व्याप्त सफाई और पानी संकट की समस्याएं उठाईं। इस पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने संबंधित विभागों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित पार्षदों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही उचित नहीं मानी जाएगी। अवैध अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सहायक नगर आयुक्त को विशेष अभियान वार्डवार चलाने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य संबंधित लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय निर्धारित करते हुए प्रभारी मुख्य अभियंता को एवं पेयजल से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए महाप्रबंधक जलकल को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदगण चंदन आहूजा, प्रदीप अरोड़ा, रवि यादव, अंशुल यादव, कुलदीप चौधरी, सोनू गौड़, प्रेमचंद, चंद्रप्रकाश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विकास वर्मा, प्यारेलाल, महाप्रबंधक जलकल रमेश चंद, प्रभारी मुख्य अभियंता एसपी मिश्रा, जेडएसओ एसएस यादव, अधिशासी अभियंता रिजवान अहमद, सहायक अभियंता राधेश्याम, नंदकिशोर, अनिल रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed