फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA Demolishes Two Illegal Colonies in Mathura Warns of Strict Action

UP: मथुरा-वृंदावन में  फिर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

Sat, 20 Jun 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 12:36 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोंख रोड और सलेमपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध निर्माण कराने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MVDA Demolishes Two Illegal Colonies in Mathura Warns of Strict Action
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने शुक्रवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निर्माण कराया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अनुसार, सोंख रोड स्थित अशोक पाइप फैक्टरी के सामने लगभग 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्रतुल अग्रवाल, अतुल मंगल एवं अन्य लोगों द्वारा विद्या इंडस्ट्रियल नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बीती 21 मई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। प्रतुल अग्रवाल का कहना है कि इस कॉलोनी को उन्होंने 2024 में ही बेच दिया था और कॉलोनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


सौख रोड पर महाराजा वैशाली से लगभग 200 मीटर आगे मौजा सलेमपुर क्षेत्र में पंकज शर्मा एवं अन्य द्वारा करीब 3000 वर्गमीटर भूमि पर सड़क और नाली बनाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed