फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Muskan became Mahamandleshwar in mahakumbh 2025

महाकुंभ: महामंडलेश्वर बनीं मुस्कान किन्नर, पिंड दान के बाद मां मनु नंद गिरी मिला नया नाम

Mon, 10 Feb 2025 09:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

मां मनु नंद गिरी अलीगढ़ की रहने वाली हैं। पिछले 16-17 वर्षों से वह संतों के सानिध्य में हैं। शुरुआती जीवन से ही दान, पुण्य,भजन,साधना, समाजसेवा में उनकी रुचि रही है। 
 

विज्ञापन
Muskan became Mahamandleshwar in mahakumbh 2025
मुस्कान किन्नर बनीं महामंडलेश्वर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में रविवार को सुरीर की किन्नर मुस्कान शर्मा को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। अंतरराष्ट्रीय जूना किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उन्हें अपना पिंड दान करने व त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद पट्टाभिषेक किया।
विज्ञापन


मुस्कान ने संन्यासी परंपरा के अनुसार अपना पुराना जीवन त्यागकर संन्यासी जीवन अपनाया। संत, महंत और महामंडलेश्वरों के सानिध्य में संगम तट पर पट्टाभिषेक किया गया। उन्हें महामंडलेश्वर मां मनु नंद गिरी नाम दिया गया। 
विज्ञापन


मां मनु नंद गिरी ने बताया कि मूल रूप से गभाना जनपद अलीगढ़ की रहने वाली हैं। पिछले 16-17 वर्षों से वह संतों के सानिध्य में हैं। शुरुआती जीवन से ही दान, पुण्य,भजन,साधना, समाजसेवा में उनकी रुचि रही है। उन्होंने समाजशास्त्र से परास्नातक किया है। किन्नर होने पर संत समाज के संपर्क में आई। 13 फरवरी के बाद वह सुरीर स्थित अपने निज निवास पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed