{"_id":"57d060574f1c1b363931852b","slug":"murderer-of-mother-has-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले मां की गोली मार कर हत्या करने वाले पुत्र को जैंत पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बताया गया है कि पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत चौमुंहा के मनी थोक में तीन जुलाई को बेटे ने अपनी सौतेली मां को अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर गोलियों से भून दिया था। गोलियां लगने के घंटों तक मां तड़पती रही। बाद में एक राहगीर ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया था। घटना की रिपोर्ट कस्बा के चौकीदार देवीराम ने रामू और मुकेश के खिलाफ लिखवाई थी। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुकेश सिंह तभी से फरार चल रहा था। वह अपने सौतेले भाई सूरज की हत्या करने की लगातार धमकी दे रहा था। चौकी प्रभारी जैंत राकेश कुमार यादव ने सीओ सदर आलोक दुबे और कोतवाली प्रभारी वृंदावन मुनेश चंद्र के निर्देशन से बीती रात मुकेश को उसके घर चौमुंहा से दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बता दें कि कस्बा निवासी अमर सिंह उर्फ अमरी की पहली पत्नी सोनू की मौत हो गई थी। अमरी ने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी का बेटा मुकेश है। इसके बाद अमरी की भी एक सड़क दुर्घटना में तीन साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि अमरी के मरने के बाद क्लेम की धनराशि उसकी वर्तमान पत्नी उर्मिला को मिली थी, जिसको मुकेश और रामू मिलकर हड़पना चाह रहे थे। इसी उद्देश्य से उसने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी।