{"_id":"5e1f28448ebc3e4b43352f51","slug":"murder-rajpal-mathura-news-agr424872919","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल के राजपाल का था एक्सप्रेसवे के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल के राजपाल का था एक्सप्रेसवे के पास मिला शव
विज्ञापन
राया (मथुरा)। एक सप्ताह पूर्व एक्सप्रेसवे कृृषि फार्म के पास मिले वृद्ध की शिनाख्त राजपाल सिंह निवासी बैना टप्पल के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने थाना राया पहुंचकर फोटो और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की।
छह जनवरी की दोपहर एक्सप्रेसवे कृषि फार्म के पास अज्ञात वृद्ध का शव मिला था। पास में जहर की शीशी और सुसाइड नोट भी मिला था। लगातार राया पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी रही। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बुधवार को दिनेश कुमार निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, प्रहलादपुर दिल्ली ने आकर थाना राया में राजपाल सिंह के रूप में वृद्ध की शिनाख्त की है।
पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि पिता आठ साल पूर्व बैना टप्पल छोड़कर दिल्ली आ गए थे। दिल्ली में दिनेश और अनिल दोनों भाई परिवार के साथ रहते हैं। राजपाल सिंह वहीं रहते थे। पांच जनवरी को अपना मोबाइल घर छोड़कर निकल आए। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पता चला की वह बस में बैठकर बाहर गए हैं। हरिद्वार के अलावा कई जनपदों में उनकी तलाश की। फिर फोटो देखकर मथुरा मेें जानकारी जुटाई। दोनों बेटों ने किसी पर भी शक नहीं जताया और सुसाइड का कारण भी नहीं बता सके।