{"_id":"68973a9d8a27fa8c0f06ad8c","slug":"murder-of-woman-revealed-at-raya-in-mathura-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला को मारकर नहर किनारे फेंका...हत्यारोपी शकील बोला- इस बात की करती थी जिद, दोस्त के साथ मिलकर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला को मारकर नहर किनारे फेंका...हत्यारोपी शकील बोला- इस बात की करती थी जिद, दोस्त के साथ मिलकर की वारदात
Sat, 09 Aug 2025 05:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:40 PM IST
सार
शादी की जिद करना एक महिला को भारी पड़ गया। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या कर डाली। लाश को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया में दो दिन पूर्व मांट ब्रांच गंग नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सात अगस्त को मांट ब्रांच गंग नहर नगला विजय के पास अज्ञात महिला का शव मिला था शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार के दिन मृतक महिला की शिनाख्त बरखा पत्नी वेद प्रकाश निवासी हाइवे मथुरा के रूप में हुई।

पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया कि शकील निवासी सुखदेव नगर बीएस रोड मथुरा ऑटो चालक है। बरखा मंडी में मजदूरी करने जाती थी। कभी कभार शकील के ऑटो में बैठ जाती थी। तीन माह पूर्व ही दोनों में संबंध हो गए। उसके बाद बरखा शकील पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। इसको लेकर एक बार शकील के घर पर जाकर हंगामा भी कर दिया।
ऑटो चालक शकील ने अपने दोस्त चन्द्रवीर निवासी हाइवे मथुरा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। बरखा को शादी की कहकर रात नौ बजे बुला लिया। दोनों बरखा को ऑटो में बैठाकर घूमाते रहे। मौका पाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद शव को मांट ब्रांच गंग नहर नगला विजय के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को हाथरस रोड कोयल के समीप हाइवे के पास से पकड़ लिया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़ें-UP: रक्षाबंधन पर बेटा नहीं...आई उसकी लाश, दो दिन से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम