फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was missing for two days dead body was found in a well on Rakshabandhan day

UP: रक्षाबंधन पर बेटा नहीं...आई उसकी लाश, दो दिन से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 09 Aug 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 01:36 PM IST
सार

आगरा के जगनेर क्षेत्र से दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं  हो सके हैं। 

विज्ञापन
young man was missing for two days dead body was found in a well on Rakshabandhan day
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव सरेंधी से दो दिन पूर्व घर से लापता युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के नजदीक कुएं में उतरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव सरेन्धी निवासी युवक टीकम सिंह पुत्र ओमीलाल बृहस्पतिवार देर रात खाना खाकर घर से निकला था। तभी से लापता था। शुक्रवार को परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की परंतु टीकम का कहीं पता नहीं लगा। परिजनों ने शुक्रवार शाम को जगनेर पुलिस को टीकम के लापता होने की सूचना दी। पुलिस भी युवक की खोजबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन



शनिवार सुबह तड़के गांव से करीब तीन सौ मीटर दूरी स्थित पानी पीने वाले कुएं में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतरता हुआ देखा। ये देख तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे जगनेर थाना थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त लापता टीकम के रूप में कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकम की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार टीकम की 6 वर्ष पूर्व गांव अरदाया अछनेरा से विवाह हुआ था। मृतक के दो पुत्र नितिनऔर सुमित हैं।


थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर से लापता हुए युवक शव कुएं में मिला है। युवक को दौरे पड़ने की बीमारी थी। उसका इलाज चल रहा था। विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed