फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of husband was done by giving betel nut worth 8 lakhs

UP: पति का कत्ल कराने के लिए जेवर बेचे, पत्नी ने बताया वो दर्द...जो उसे दिया गया; हत्या से पहले भी हुआ ये काम

Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही कराई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दूसरे युवक के प्यार में अंधी महिला कातिल बन गई। पति का कत्ल करने के लिए उसने जेवर तक बेच डाले। 
 

विज्ञापन
Murder of husband was done by giving betel nut worth 8 lakhs
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित नगला माना में शुक्रवार रात घर में घुसकर युवक की गोली मारकर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने आठ लाख रुपये की सुपारी देकर अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पत्नी मायके में बैठकर प्रेमी और उसके साथियों को पति की लोकेशन देती रही। पुलिस ने युवक को गोली मारने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी और दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि उमेश और उसकी पत्नी नेहा में काफी दिनों ने अनबन चल रही थी। दोनों में मारपीट और झगड़ा भी होता था। इसी बीच महिला के छाता कोतवाली के गांव तरौली सुमाली निवासी पवन से नजदीकियां बढ़ गईं। झगड़े से तंग आकर उसने पवन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पवन ने इसके लिए फरह के मेघपुर एवं हाल तरौली निवासी अजय, बरसाना के गांव हाथिया और हाल कृष्णा आर्चिड निवासी कुनाल को आठ लाख रुपये की सुपारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अजय को सोने-चांदी के जेवरात दिए। इन्हें उसने 17 हजार रुपये में बेचा और इसे पेशगी के तौर पर रखा। बची हुई रकम मृतक युवक की जमीन बेचकर देने की बात तय हुई। शुक्रवार रात 11 बजे अजय और कुनाल पल्सर बाइक से उमेश के घर पहुंचे। यहां उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और अपने खोखा से पान मसाला देने को कहा। जैसे ही उमेश खोखा की तरफ बढ़ा तभी अजय ने गोली मार दी तथा कुनाल के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। इसके बाद दोनों ने पवन और महिला को काम हो जाने की मोबाइल फोन से जानकारी भी दी।
 
विज्ञापन

पति से लोकेशन लेकर बताई हत्यारों को
उमेश की हत्या की आठ लाख रुपये की सुपारी लेने के बाद उमेश और कुनाल ने उसकी रेकी की, लेकिन वह हत्या करने में सफल नहीं हो सके। कई बार की कोशिश के बाद भी जब वह सफल नहीं हुई तो उन्होंने पवन और महिला से मदद की बात कही। इस पर 18 नवंबर को महिला अपने मायके चली गई। यहां भाई निशु के मोबाइल से लगातार पति से बात करती रही और उसकी लोकेशन हत्यारों को देती रही। सटीक लोकेशन मिलने पर बाइक सवार हत्यारे 10.30 बजे ही उसके घर के पास पहुंच गए और 11 बजे मौका देखकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

 

हत्यारों ने महिला से बनवाया वीडियो
थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि हत्या की सुपारी लेने वालों ने महिला से एक वीडियो बनवाया। इसमें महिला से कहलवाया कि वह अपनी मर्जी से पति की हत्या कराना चाहती है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इस वीडियो का मिलना पुलिस के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। पुलिस ने महिला और उसके भाई के मोबाइल नंबर सीडीआर (कॉल डिटेल) निकलवाई तो पता चला कि वारदात के समय कई फोन किए गए। महिला के मोबाइल में भी कई ऐसे नंबर मिले तो वारदात स्थल के पास सक्रिय थे।

 

पति को हटाकर पवन से करना चाहती थी शादी
पुलिस के अनुसार उमेश के खोखे पर हत्यारोपी पवन कभी कभार आता था। इस दौरान उसकी नजर उमेश की पत्नी पर पड़ी। इसके बाद उसका खोखे पर रोजाना आना शुरू हो गया। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे और नजदीकियां बढ़ने लगीं। महिला ने योजना बनाई की पति को रास्ते से हटाकर कुछ दिन बाद पवन से शादी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed