{"_id":"5f357d2f8ebc3e4adc0e4e7b","slug":"murder-mathura-news-agr454792455","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो महीने में पति की हत्या, फंदा डालकर ली जान, परिवार को बताई झूठी कहानी, ऐसे खुला हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दो महीने में पति की हत्या, फंदा डालकर ली जान, परिवार को बताई झूठी कहानी, ऐसे खुला हत्या का राज
Fri, 14 Aug 2020 10:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के महज दो माह बाद ही पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चिता से शव निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराया। कड़ाई से पूछताछ में पत्नी ने घटना का खुलासा किया।
थाना नौहझील के गांव मडुआका निवासी विशंभर (25) पुत्र सत्यवीर की शादी दो माह पूर्व मोहकमपुर इगलास निवासी डौली के साथ हुई थी। विगत 11 अगस्त को विशंभर अपनी पत्नी डौली के साथ दिन में अपने कमरे में लेटा था। अचानक डौली चिल्लाती हुई बाहर आई और उसने बताया कि पति की मौत हो गई। काफी पूछताछ के बाद भी डौली ने इसे सामान्य मौत बताया।
इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए। पिता सत्यवीर ने शव के अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना आया। इस पर पुलिस ने डौली से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। डौली ने बताया कि उसे विशंभर पसंद नहीं था।
विज्ञापन
वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन परिजनों के दबाव में उसने शादी की। उसने बताया कि मंगलवार को उसने मजाक में कहा कि वह उसको गला दबाकर मारना चाहती है। इस पर विशंभर ने हां कह दिया और उसने मौके का फायदा उठाते हुए विशंभर के गले में फंदा डाल दिया और रस्सी को खींच दिया।
दम घुटने पर विशंभर ने फंदा निकालना चाहा लेकिन वह सफल नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। आरोपी डौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौहझील थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी को पति की हत्या के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।