फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder

अवैध संबंधों के चलते तो नहीं हुई ठेकेदार की हत्या!

Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder
मथुरा/गोवर्धन। कहीं अवैध संबंधों के चलते तो ठेकेदार की हत्या नहीं की गई। गोवर्धन पुलिस की जांच में कमरे से महिला की शॉल मिलने की बात इसी ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली में दबिश देकर पांच लोगों को उठाया भी है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

जाट मोहल्ले में सुशील वाहेती के मकान में 26 जनवरी को सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव नानहेड़ी निवासी मजदूर ठेकेदार शिवकुमार की लाश मिली थी। उसके सिर में तीन और सीने पर दो गोलियां दागी गई थीं। वहीं, जांच के दौरान यहां से एक महिला की मिली शॉल भी अवैध संबंधों में हत्या की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन

गोवर्धन पुलिस की दो टीमें सोनीपत के गांव नानहेड़ी और दिल्ली में ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटा रही है। इन दोनों स्थानों से पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। इनसे पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। दिल्ली और सोनीपत दो अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed