{"_id":"5e25f2148ebc3e4b056b7be4","slug":"murder-mathura-news-agr425646591","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की हत्या पर उबाल, विरोध सभा कर अधिकारी और कर्मचारियों ने व्यक्त किया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की हत्या पर उबाल, विरोध सभा कर अधिकारी और कर्मचारियों ने व्यक्त किया आक्रोश
विज्ञापन
जेई प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जेई प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में बिजली विभाग का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। कैंट स्थित बिजलीघर में विरोध सभा कर अधिकारी और कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जेई के दो भाई भी सभा में शामिल हुए। मौसेरे भाई अरविंद ने कहा कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दो लाइन में संवेदना व्यक्त कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के स्तर से अभी तक परिवार को कोई बड़ी राहत नहीं दी है। वहीं, कर्मचारियों ने घटना के खुलासे के लिए प्रशासन को सात दिन का समय दिया है। सभी जिलों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
कैंट स्थित बिजलीघर में विरोध सभा में जेई प्रदीप कुमार के सगे भाई जितेंद्र और मौसेरे भाई अरविंद भी शामिल हुए। अरविंद ने कहा कि मामले में सिर्फ डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के किसी अधिकारी की इस तरह मौत होने पर उनकी पत्नी को ओएसडी की नौकरी दी गई।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई विनीत शर्मा मैनेजर की हत्या में भी उनकी पत्नी को ओएसडी की नौकरी दी गई। प्रतापगढ़ में हुई सीओ की हत्या में भी उनकी पत्नी को ओएसडी की नौकरी दी गई, लेकिन सरकार जेई की हत्या के मामले में गंभीर दिखाई नहीं दे रही। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। एसडीओ अंशुल शर्मा ने घटना का खुलासा शीघ्र करने की मांग की।
इस मौके पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समति के जिलाध्यक्ष मोहन बाबू आर्य, एसई मांट अजय गर्ग, एसडीओ सचिन कुमार द्विवेदी, अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. वीपी सिंह, शाखा सचिव इं. ओपी गुप्ता, जूनियर इंजीनियर संगठन के अंचल सचिव इं. सतवीर सिंह, क्षेत्रीय सचिव इं. जितेंद्र पाल सिंह, जिला सचिव इं. युगल किशोर, सलमान मजहर, विष्णु शर्मा, भानुप्रताप सिंह, हृदय परमार, कमलेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अफसर अली, अशोक शर्मा, प्रवीन कुमार आदि शामिल थे।
कार्य बहिष्कार जारी, कैश काउंटरों पर लटके रहे ताले
जेई प्रदीप कुमार की 16 जनवरी की रात थाना जमुनापार क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बिजली विभाग में उबाल आ गया और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले बिजली विभाग में कार्य बहिष्कार चल रहा है। सोमवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कैश काउंटरों पर ताले लटके रहे।
कार्य बहिष्कार से आठ करोड़ का राजस्व रुका
मथुरा। बिजली विभाग में तीन दिन के कार्य बहिष्कार से करीब आठ करोड़ रुपये का राजस्व जमा नहीं हो सका। साथ ही बिजली बिल जमा करने, नए कनेक्शन जारी करने, बिलों में संशोधन, नए कनेक्शन के लिए मौके का निरीक्षण करने का काम भी नहीं हुआ। एसई शहर प्रदीप खत्री और एसई देहात विनोद गंगवार ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से करीब 50 लाख का राजस्व जमा हुआ है और करीब आठ लाख का राजस्व रुका है।